फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp mla son makes mms and blackmails a girl.

इज्जत तार-तार, क्या कर रही है यूपी सरकार?

Sun, 23 Nov 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर/प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर/प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
bsp mla son makes mms and blackmails a girl.
महरौनी के बसपा विधायक के पुत्र के खिलाफ हाईस्कूल की छात्रा को बेहोश कर उसकी अश्लील सीडी बनाने व ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर विधायक के गुर्गे उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी सोलह वर्षीया पुत्री हाईस्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


महरौनी के विधायक फेरनलाल अहिरवार का पुत्र सुरेंद्र उसकी पुत्री को पिछले दस माह से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा है।

बदनाम करने की धमकी दी

bsp mla son makes mms and blackmails a girl.

इस वर्ष 20 जनवरी को सुरेंद्र अपने दो साथी व एक लड़की की मदद से उसकी पुत्री को इंडिका कार क्रमांक यूपी 94- 4681 में बैठाकर चंदेरा स्थित पेवर ब्रिक्स फैक्ट्री पर ले गया।

जहां पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पुत्री को बेहोश कर दिया और अश्लील सीडी बना ली। मुंह खोलने पर सीडी को नेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

इतना ही नहीं विरोध करने पर तेजाब फेंक कर सूरत बिगाड़ने की भी धमकी दी गई। इसी दौरान, एक दिन सुरेंद्र व उसका भाई राघवेंद्र एक लड़की के साथ उसके घर आए तथा पीड़िता को धमकाने लगे।

कुंडा में महिला के बाल नोंचकर गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

bsp mla son makes mms and blackmails a girl.

प्रतापगढ़ के कुंडा में पुरानी रंजिश में दबंगों ने बुधवार को एक महिला को पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा। दबंगों के खौफ से कोई महिला को बचाने का साहस भी नहीं कर सका।

सूचना के बाद भी इलाकाई पुलिस मौके पर नहीं पहुंचीं। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वह कोतवाली पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई।

ताजपुर निवासी आमरीन (28) पत्नी लड्डन की पड़ोसियों से रंजिश है। आमरीन के परिवार के लोगों को अक्सर विरोधी परेशान करते थे।

बुधवार दोपहर विरोधी घर की महिलाओं से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर विरोधी परिवार के पुरुष सदस्यों ने घर के बाहर बैठी आमरीन को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंची पुलिस

bsp mla son makes mms and blackmails a girl.

उनसे बचने के लिए वह गुहार लगाते हुए भागी तो हमलावरों ने पीछा कर लिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन हमलावरों की दबंगई के आगे वे भी पीछे हट गए।

आमरीन का आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर उसके बाल उखाड़ दिए और पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा। गांव के लोगों ने इलाकाई पुलिस को खबर भी दी लेकिन मौके पर वह नहीं पहुंची।

हमलावरों के चंगुल से किसी तरह बचकर आमरीन कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसकी हालत गंभीर देख सीएचसी भेज दिया। देर शाम तक पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

इस मामले में सीओ सुकरमपाल तोमर का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह महिला को पीटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed