फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader shoots himself in faizabad.

बसपा नेता ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या, परिवारीजनों के होश उड़े

Fri, 01 Sep 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
BSP leader shoots himself in faizabad.
मामले पर परिवारीजनों ने जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

फैजाबाद जिले के प्रमुख बसपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश सिंह सिंकू ने गुरुवार सुबह अपने आवास पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन वर्ष से कैंसर से जूझ रहे अखिलेश करीब डेढ़ महीने से काफी परेशान थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह उर्फ सिंकू (40) मसौधा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे। वह बीते तीन वर्ष से मुंह के कैंसर से ग्रसित थे। गुरुवार सुबह आठ बजे अखिलेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिवारीजन भागकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन


अखिलेश खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पता चला कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली थी। परिवारीजन आनन-फानन में अखिलेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से बंद कर दिया था कमरे से निकलना

BSP leader shoots himself in faizabad.
अखिलेश सिंह सिंकू - फोटो : amar ujala

घटना से अखिलेश के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारीजनों के मुताबिक, अखिलेश बीमारी से बेहद परेशान थे और अवसाद ग्रस्त हो गए थे। एक महीने से तो उन्होंने कमरे से निकलना तक बंद कर दिया था।

वह अपने शुभचिंतकों से भी मुलाकात नहीं करते थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर ही जान दी है। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed