फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brutal murder in lucknow

सिरफिरे ने युवक को ईंट से कूंचकर मार डाला फिर घर के सामने फेंकी लाश

Mon, 22 Feb 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
brutal murder in lucknow

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक दबंग ने रविवार देरशाम बाग से गुजर रहे युवक पर हमला किया और ईंट से कूंचकर मार डाला। उसका शव घसीटकर अपने घर के सामने फेंका और हंगामा करने लगा। पैदल गश्त पर निकली पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम ने बताया कि गांव कसमंडी खुर्द निवासी शकील अहमद (40) रविवार शाम 7:30 बजे बाग के रास्ते से अपने घर की तरफ जा रहा था।

सामने से आ रहे गांव के नजीर अहमद ने बाग से निकलने पर विरोध जताया और हमला कर दिया। शकील को मारपीट करके गिराया और उसके सिर व चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला।

विज्ञापन

दिमागी संतुलन बिगड़ने पर हो जाता है हिंसक

brutal murder in lucknow

हत्या के बाद शकील का शव घसीटकर अपने घर के सामने ले गया। वहां गालीगलौज के साथ हंगामा करने लगा। आसपास के लोगों ने नजारा देखकर पुलिस को फोन किया और शकील के घर सूचना दी।

रेलवे स्टेशन के पास पैदल भ्रमण करके चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर जाकर घेराबंदी की और नजीर को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि नजीर इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। दिमागी संतुलन गड़बड़ाने पर हिंसक हो जाता है। इससे लोग उसके पास जाने में डरते हैं। नजीर शाम से ही बाग में चक्कर काट रहा था।

इससे अनजान शकील उधर से गुजरा तो हमला कर दिया। शकील के परिवार में पत्नी गुड्डी, बेटा अकील, नदीम, कैफ व बेटी सबा हैं। इंस्पेक्टर का कहा कि कत्ल की असल वजह जानने के लिए नजीर से पूछताछ व गांव में तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed