{"_id":"5ad1f0f24f1c1b76098b481f","slug":"brother-in-law-raped-his-wifes-sister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने जीजा ने 12 दिनों तक किया साली का शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमाने के बहाने जीजा ने 12 दिनों तक किया साली का शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Apr 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीपुरम इलाके में एक महिला ने अपने बहनोई पर प्रेमजाल में फंसाकर घुमाने के बहाने 12 दिन तक दुष्कर्म के बाद छोड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दरोगा पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि लौटने पर पति व मायके वालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जानकीपुरम पीके झा ने बताया कि सीतापुर की रहने वाली एक महिला ने गांव रसूलपुर कायस्थ निवासी अपने रिश्ते के जीजा सुनील कपारिया पर 18 मार्च को घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म और 31 मार्च को रास्ते में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि हंसी-मजाक के दौरान सुनील ने उस पर वशीकरण करा लिया और कई दिन तक शोषण किया। लौटने पर पति ने साथ रखने से मना कर दिया। पिता ने भी फटकार लगाकर दरवाजे बंद कर लिए। किसी तरह उन्हें मनाया। सुनील भी साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उसने जानकीपुरम थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
दरोगा पर साठगांठ का आरोप
महिला का कहना है कि जांच कर रहे दरोगा राजेंद्र सिंह ने सुनील को तलब किया। उससे 45 हजार रुपये की बात की। इसके बाद समझौते का दबाव बनाने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुनील को तलब किया गया था। उसने सुनील पर साथ रखने व संपत्ति से आधा हिस्सा मांगा। वीडियो कैमरे के सामने महिला कांस्टेबल को दर्ज कराए बयान में उसने दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया था। इसके बाद उसने एएसपी ट्रांसगोमती को अर्जी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस पर रिपोर्ट दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है।