फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy released his girlfriend with the help of aidwa

पिता व भाई ने बना रखा था बंधक, आजाद कराई गई युवती

Thu, 16 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
 boy released his girlfriend with the help of aidwa
युवती को छुड़ाकर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

सरोजनीनगर के न्यू गुड़ौरा में तीन महीने से पिता और भाई की कैद में रह रही युवती को बुधवार दोपहर एडवा ने पुलिस की मदद से आजाद करा लिया। युवती को महिला सम्मान प्रकोष्ठ लाया गया जहां से उसे हॉस्टल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी जबकि उसके परिवारीजन इसका विरोध कर रहे थे। एडवा की जिलाध्यक्ष कनक गुप्ता ने कहा कि महिला सम्मान प्रकोष्ठ की सहायता से युवती और उसके प्रेमी की कोर्ट व आर्य समाज पद्धति से शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन


कनक गुप्ता ने बताया कि बीते सोमवार को युवती के प्रेमी ने उसे अपने ही घर पर बंधक बनाकर रखने की जानकारी देकर मदद मांगी थी। उन्होंने महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल से संपर्क कर इस बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी ने एसएसपी लखनऊ को फोर्स मुहैया कराकर युवती को छुड़ाने के निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर महिला थाना की एसओ रूमा यादव के साथ कनक और शिवा शुक्ला युवती के घर पहुंच गईं।

यहां पुलिस की मौजूदगी में युवती को बुलाकर पूछताछ करने पर उसने बंधक बनाकर रखने की बात कही। युवती ने कहा कि जब वह 14 महीने की थी तो मां की मौत हो गई थी। 

युवती का मुहल्ले के युवक से हो गया था प्रेम संबंध

 boy released his girlfriend with the help of aidwa

पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं और भाई निजी कंपनी में काम करता है। तीनों हुसैनगंज में किराए के मकान में रहते थे। दो साल पहले ही पिता ने यहां जमीन खरीदी और मकान बनवाया। करीब एक साल से तीनों इसी मकान में रह रहे हैं। 

इस बीच युवती का मुहल्ले के युवक से प्रेम संबंध हो गया। परिवारीजनों को पता चला तो उन्होंने उसके बाहर निकलने पर रोक लगा दी। कनक ने बताया कि युवती बालिग है और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है। फिलहाल इस मामले में थाना में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

युवती के पिता ने कहा कि बेटी गलत रास्ते पर जा रही थी इसलिए उसे बाहर आने-जाने से रोका था। वह अपना भला-बुरा नहीं समझ रही है। जिस युवक से प्यार करने की बात कह रही है वह आवारा और शराबी किस्म का है। 

मार्च में होली के दिन वह नशे में धुत होकर घर आया था। उसने जमकर हंगामा किया। युवती के पिता और भाई से मारपीट की। शिकायत पाकर सरोजनीनगर पुलिस घर आई और युवक को पकड़कर थाना ले गई। हालांकि, बाद में युवक के परिवारीजनों के माफी मांगने पर समझौता हो गया था।

पिता का आरोप है कि युवक उनकी व बेटे की हत्या की साजिश रच रहा है। वह बेटी के माध्यम से मकान पर कब्जा करना चाहता है। उनके परिवार व बेटी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस और स्वयंसेवी संस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed