प्रेमी बनकर किया यौन शोषण फिर बेच दिया लड़की को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मांडा इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले तो यौन शोषण किया फिर उसे भोदही ले जाकर आरकेस्ट्रा ग्रुप को बेच दिया। वहां से किसी तरह छुटकारा पाकर घर पहुंची पीड़ित लड़की ने बुधवार को पिता के साथ थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल करा आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मांडा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को तीन हफ्ते पहले दिघिया गांव का बिंदर यादव प्यार का झांसा देकर भगा ले गया था।
बेचने से पहले तीन दिन तक लगातार किया यौन शोषण
19 मार्च को लड़की के पिता ने मांडा थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को लड़की अपने पिता के साथ मांडा थाने पहुंची और एसओ राजीव कुमार तिवारी को बताया कि बिंदर ने उसे झांसा दिया था कि वह उसे प्यार करता है।
बाद में शादी कर लेगा। मगर तीन दिन तक इलाहाबाद में एक कमरे में रखकर यौन शोषण के बाद उसे भदोही ले जाकर आरकेस्ट्रा वालों के हाथों बेच दिया। जहां वह कई दिनों तक रही। फिर किसी तरह मौका पाकर वह भाग आई। पुलिस लड़की का बयान दर्जकर मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी युवक की तलाश हो रही है।