फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy killed unintentionally in lucknow

दारू पीकर रोकने चले लड़ाई, खुद पिटकर हुई मौत

Tue, 05 Nov 2013 04:34 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
boy killed unintentionally in lucknow

पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया गांव में एक 22 वर्षीय युवक संजीत रावत की अजीबोगरीब परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


जमघट के मौके पर सोमवार को संजीत रावत अपने एक दोस्त के साथ उतरठिया बाजार गए। दारू पी और पान खाकर माहौल का मजा लेने गए।

संजीत की दारूबाजी चल ही रही थी कि उसी दौरान बाजार में ही दो लोगों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

शराब के नशे में ही संजीत बीच-बचाव करने पहुंच गए। इनके जाने से बात और बिगड़ गई और दोनों ही लोग संजीत की ही धुनाई करने लगे।

बुरी तरह घायल संजीत को मारपीट में शामिल पांचों लोग मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। संजीत के घर वालों को पता चला तो आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।


वहां, मामूली जांच के बाद डॉक्टरों ने मामूली चोट बताते हुए उन्हें वापस घर भेज दिया। लेकिन, अचानक सुबह चार बजे संजीत की मौत हो गई।

संजीत के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराना चाहा पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed