फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy kidnapped in lucknow

किशोर ने थाने पहुंच सुनाई बदमाशों द्वारा अपहरण करने और उनके चंगुल से छूटने की कहानी

Tue, 26 Jun 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jun 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
boy kidnapped in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ में गोमतीनगर इलाके के एक किशोर ने सोमवार देर शाम बाराबंकी के दरियाबाद थाने पहुंच कर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा अपहरण करके ट्रेन से पटरंगा ले जाने और चंगुल से छूटने की कहानी सुनाई। अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। गोमतीनगर पुलिस की टीम किशोर को लेने भेजी गई। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया है। 
विज्ञापन


बाराबंकी के दरियाबाद संवाददाता ने जानकारी दी कि गोमतीनगर के खरगापुर निवासी आदित्य रावत (15) शाम को थाने पहुंचा बताया कि सुबह टहलने निकला था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे साथ में बैठाया और मल्हौर रेलवे स्टेशन ले गए। वहां दो बदमाशों ने धमकाया और उसे लेकर ट्रेन में सवार हो गए।
विज्ञापन


रस्सी से हाथ बांध दिए थे। ट्रेन दोपहर तीन बजे फैजाबाद के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रुकी। अपहरणकर्ताओं को ट्रेन से उतरते देख आदित्य ने एक महिला यात्री से रस्सी खुलवाई और ट्रेन से उतर कर भाग निकला। आदित्य से तहकीकात के साथ प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने गोमतीनगर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

boy kidnapped in lucknow
डेमो
इलाके से किशोर के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले से बेखबर पुलिस ने खरगापुर में आदित्य के परिवारीजनों से संपर्क किया। उन्हें भी अपहरण की जानकारी नहीं थी। सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस की टीम दरियाबाद भेजी गई है।

बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा किशोर का अपहरण और फिर रस्सी से बांधकर ट्रेन से फैजाबाद ले जाना गले नहीं उतर रहा है। मल्हौर रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर सच उजागर किया जाएगा। वहीं, पुलिसकर्मियों ने किशोर के खुद ट्रेन से जाने की आशंका जताते हुए कहा कि घबरा जाने पर उसने अपहरण की कहानी सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed