{"_id":"e4e1da0f1ec7e362e24024e71239e751","slug":"boy-defame-his-friend-s-girlfriend-through-fake-fb-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की गर्लफ्रेंड की फर्जी आईडी बनाकर डाली अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की गर्लफ्रेंड की फर्जी आईडी बनाकर डाली अश्लील फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंज में एक निजी बैंक में काम करने वाली युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप क्या किया, सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने की साजिश रच डाली गई। उसके नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
परेशान युवती को फोन कॉल्स आने लगीं तब उसे पता चला। युवती ने साइबर सेल में शिकायत की। छानबीन के बाद बुधवार दोपहर पुलिस ने अलीगंज निवासी व राजधानी के एक कॉलेज से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
साइबर सेल पहुंची युवती ने आरोपी को देखा तो हैरान रह गई। वह उसके बॉयफ्रेंड का साथी था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोस्त के अपमान का बदला लेने और युवती को बदनाम करने के लिए उसने ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी।
विज्ञापन
साजिश के पीछे परिचित का हाथ होने की जानकारी के बाद युवती ने कार्रवाई से कदम खींच लिए। आरोपी से माफी मंगवाने के बाद युवती ने मामला रफा-दफा कर दिया। हालांकि बॉयफ्रेंड ने बताया कि उसे खुद भी नहीं पता था कि दोस्त ऐसा कर सकता है।