फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bluffing reward woman deceived 1.10 million

'कौन बनेगा करोड़पति' के फेर में लुट गई महिला

Sat, 12 Jul 2014 11:08 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
Bluffing reward woman deceived 1.10 million

चर्चित लोगों के फोटो की चेहरा पहचानो प्रतियोगिता का विज्ञापन छपवाकर ठगी करने वाले गिरोह ने राजाजीपुरम की एक महिला को इनाम का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


खाते में रकम पहुंचने के बाद जालसाजों ने 20 हजार और मांगे। महिला ने रकम वापस मांगी तो फोन पर धमकाने लगे। ठगी के सात महीने बाद एसएसपी के आदेश पर बाजार खाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस के शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक निवासी संध्या मिश्रा ने 29 दिसंबर को अखबार में ‘केबीसी चेहरा पहचानो’ प्रतियोगिता का इश्तहार पढ उन्होंने छपा नंबर डॉयल कर जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन उसके नंबर पर कॉल आई। बताया गया कि वह प्रथम पुरस्कार के रूप में टाटा सफारी जीत गई है। इसके साथ पूछा गया कि गाड़ी लेना चाहेंगी या उसकी कीमत की रकम लेंगी।

संध्या ने फोन करने वाले व्यक्ति से कहा कि वह गाड़ी के बजाय रुपये लेना चाहती हैं। इसके साथ उन्होंने कॉल करने वाले व्यक्ति को अपना बैंक अकाउंट नंबर नोट करा दिया। इसके साथ फोन डिस्कनेक्ट हो गया।

एक घंटे बाद फिर कॉल आई। बताया गया कि इतनी मोटी रकम उनके खाते में स्थानांतरित करने के लिए 1.10 लाख रुपये टैक्स जमा करना पड़ेगा। झांसे में आई संध्या ने रकम जमा करने के लिए हामी भर दी।


लेकिन एकमुश्त व्यवस्था न होने पर किश्तों में जमा करने की बात कही। इस पर उन्हें बिहार के राजेंद्रनगर के गांव नवाद निवासी संदीप कुमार व चंदन कुमार के बैंक अकाउंट नोट करा दिए गए।

संध्या मिश्रा का कहना है कि उन्होंने कई किश्तों में 1.10 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद फिर कॉल आई।

बताया गया कि इतनी बड़ी रकम उनके खाते में पहली बार स्थानांतरित की जा रही है। इसलिए 20 हजार और जमा करने होंगे।

किसी तरह 1.10 लाख जमाकर चुकी संध्या ने और रकम जमा करने में असमर्थता जताते हुए रकम लौटाने को कहा।

इस पर जालसाजों ने उन्हें एक महीने बाद रकम खाते में पहुंचने का आश्वासन देकर फोन काट दिया।

महीना भर बाद भी 1.10 लाख रुपये खाते में वापस न आने पर संध्या ने कॉल की तो जालसाज ने रुपये लौटाने के इन्कार के साथ धमकी देकर फोन काट दिया।

ठगी का शिकार बनी संध्या ने थाने व पुलिस के अन्य अधिकारियों से शिकायत की। कोई नतीजा न निकलने पर उन्होंने एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में अर्जी दी थी।

एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को बाजार खाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed