फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover commited suicide

प्रेमिका के घर के आगे खुद को मारी गोली

Mon, 24 Mar 2014 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
lover commited suicide

शहर के गुडंबा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बाद में एक कहानी सामने आई।

विज्ञापन


गुडंबा थाना क्षेत्र निवासी शशांक (बदला हुआ नाम) के घर सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी उनके घर के आगे एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया।

आवाज सुनकर घर से बाहर आए शशांक ने जब ये देखा तो उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जो कहानी सामने आई, वह बड़ी भयावह थी।

पुलिस के मुताबिक सीतापुर जिले के महौली थाना क्षेत्र का निवासी आलोक कुमार मिश्रा और शशांक की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

रविवार सुबह 11.30 बजे के आस-पास आलोक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा।

घर के बाहर कुछ बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। उसने बच्चों से वहां से जाने के लिए कहा और हाथ में रखी पॉलिथिन से तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली।

आवाज सुनकर प्रेमिका के पिता जब बाहर आए, तो सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आलोक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिससे प्रेम-प्रसंग की बात पुख्ता हो गई। इसके अलावा उसके पॉलिथिन से पुलिस भर्ती बोर्ड का कॉल लेटर भी बरामद हुआ है।


क्या लिखा सुसाइड नोट में
आलोक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी प्रेमिका के कई लड़कों से रिश्ते थे, और वह उससे पिछले तीन साल से झूठ बोल रही थी।

आलोक ने लिखा है कि प्रेमिका के दोस्त के प्रेमी ने उसे पिस्टल खरीदकर प्रेमिका को मारने के लिए दी थी लेकिन वह खुद को मार रहा है। क्योंकि वह उसे तड़पता हुआ नहीं देख सकता है।
विज्ञापन


उसने लड़की की मां से रिक्वेस्ट की है कि मरने के बाद वह उसके नाम पर पूजा करा दें ताकि उसकी आत्मा को शांति मिले।

आखिर में उसने लिखा है कि प्लीज मेरे मरने के बाद तुम सुधर जाना और लड़कों की जिंदगी बर्बाद मत करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed