फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP booth head got beaten in Raebareli.

रायबरेली: भाजपा बूथ अध्यक्ष को मुंशी ने पट्टे से पीटा, मारपीट के मामले में 10 हजार न देने पर की धुनाई

Mon, 05 Jul 2021 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jul 2021 04:06 PM IST
सार

रायबरेली में मारपीट के एक मामले में मुंशी ने भाजपा बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सभी ने आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की।

विज्ञापन
BJP booth head got beaten in Raebareli.
हंगामा करते भाजपाइयों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारपीट के एक मामले में कोतवाली लाए गए भाजपा बूथ अध्यक्ष की मुंशी ने पट्टे से जमकर पिटाई की। पिटाई से बूथ अध्यक्ष के शरीर पर चोट के निशान बन गए है। आरोप है कि समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये न देने पर मुंशी ने धुनाई की। साथ ही कोतवाल ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सभी ने आरोपी मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की। कोतवाल ने किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सलोन को सौंपी है।
विज्ञापन


सलोन के अचकवापुर समसपुर खालसा निवासी राजेंद्र कुमार रुनीपुर गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। तीन जुलाई को राजेंद्र के बेटे हिमांशु और गांव के छोटेलाल के लड़के शिवम में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजेंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पुलिस ने पैसा ले लिया। समझौता कराने के नाम पर मुंशी अजीत तिवारी उससे भी दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। बूथ अध्यक्ष ने बेटी की शादी का हवाला देकर पैसे देने से मना कर दिया।

आरोप है कि कंप्यूटर रूम में ले जाकर मुंशी ने उसकी पट्टे से जमकर पिटाई की। इस दौरान पिटाई से वह बेहोश हो गया। बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी का धारा-151 में चालान कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी हुई तो मंडल महामंत्री सत्यपाल विश्वकर्मा, सूची मंडल अध्यक्ष गिरजेश सिंह, सलोन मंडल अध्यक्ष गौरव रस्तोगी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुंशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और उसे सस्पेंड करने की मांग की।

डिप्टी सीएम से की शिकायत

भाजपा पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की शिकायत दूरभाष पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से की। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि बेवजह मामले को तूल दिया गया। मुंशी ने पैसे की मांग नहीं की थी। मारपीट करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। भाजपा बूथ अध्यक्ष कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे थे।

मामले पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि बच्चों में आपस में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा-151 में चालान किया गया था। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने मुंशी पर मारपीट करने और दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सलोन को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed