{"_id":"17a4fd8f037371df280fad8527a114d2","slug":"bike-theft-dgp-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी मुख्यालय से ही दो बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी मुख्यालय से ही दो बाइक चोरी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पुलिस मुखिया का ऑफिस भी वाहन चोरों से सुरक्षित नहीं है। तिलक मार्ग स्थित डीजीपी मुख्यालय से शुक्रवार शाम चोर दो बाइक उड़ा ले गए।
विज्ञापन
इनमें से एक डीजीपी के ड्राइवर की थी। हालांकि शनिवार को ड्राइवर की बाइक नरही में लावारिस खड़ी मिल गई।
डीजीपी के ड्राइवर श्रवण कुमार सिंह की बाइक (यूपी 33 के 0157) शुक्रवार को डीजीपी मुख्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी थी।
शाम करीब साढ़े छह बजे ऑफिस से घर जाने के लिए निकले तो बाइक गायब थी। श्रवण ने आला अफसरों को जानकारी दी।
इसी बीच अनुभाग तीन में तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी किशोर कुमार पांडे भी पहुंचे। किशोर की बाइक (यूपी 32 ईई 1475) भी नहीं मिली।
मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने दोनों बाइक का नंबर बताते हुए वायरलेस सेट से वाहन चेकिंग करने के आदेश दिए गए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
डीजीपी के ड्राइवर और दूसरे पुलिसकर्मी ने हजरतगंज थाना में वाहन चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।
शनिवार को नरही में एक बाइक लावारिस खड़ी होने की सूचना दी। बाइक श्रवण की निकली। लोगों ने बताया कि बाइक शुक्रवार रात से खड़ी थी।