{"_id":"5469f9f65ad2c66f24ba8e0a0dbbdb0f","slug":"before-the-wedding-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आने के छह दिन पहले रचाया ब्याह ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात आने के छह दिन पहले रचाया ब्याह
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज क्षेत्र की एक युवती अमीनाबाद में अपनी शादी की शॉपिंग का बहाना करके घर से निकली और प्रेमी के साथ आर्यसमाज मंदिर में ब्याह रचाकर उरई जा पहुंची।
विज्ञापन
अमीनाबाद पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करके उसे ढूंढ निकाला। युवती ने मां पर मर्जी के खिलाफ शादी तय करने का आरोप लगाया है।
हजरतगंज क्षेत्र की एक महिला ने 10 दिसंबर को अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट अमीनाबाद कोतवाली में दर्ज कराई थी।
उसने बताया कि उसकी बेटी की एक हफ्ते बाद शादी है और वह शॉपिंग करने निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर महिला ने बेटी के नंबर पर कॉल की।
एक बार घंटी बजी। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो युवती की उरई के कस्बा राठ में एक डॉक्टर से बातचीत की जानकारी हुई।
पता चला कि दोनों का लोकेशन दो दिन एक साथ लखनऊ में रहा। इसके बाद वह राठ चले गए। युवती को तलाश करते पुलिस टीम राठ पहुंची।
युवती ने बताया कि उसने आर्यसमाज मंदिर में डॉक्टर से शादी कर ली थी और अब ससुराल में रह रही है। पुलिस मामला दर्ज होने की जानकारी देकर उसे लखनऊ लाई।
युवती ने अपनी मां पर मर्जी के खिलाफ शादी तय करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि डॉक्टर से दो साल से उसका प्रेम प्रसंग था।
वह मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। मां द्वारा एक अन्य युवक से रिश्ता तय करने पर उसने डॉक्टर से प्रेम प्रसंग की जानकारी दी।
इस पर परिवार ने विरोध जताया और जबरन शादी की तैयारी में जुट गया था। पुलिस का कहना है कि युवती के डॉक्टरी मुआयने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके कलमबंद बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन