फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BDS student suicide case in lucknow

‘प्लीज! मुझे अपनी कैद से मुक्त कर दो’

Mon, 14 Apr 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
BDS student suicide case in lucknow

‘प्लीज! मुझे अपनी कैद से मुक्त कर दो, मैं बहुत परेशान हूं।’ आखिरी तीन मिनट के कॉल में बीडीएस छात्रा प्रिया ने अपने दोस्त मंसूर से कुछ इस तरह गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


पुलिस को प्रिया के मोबाइल फोन के आटो कॉल रिकार्डिंग में बातचीत के कुछ अंश मिले हैं। पुलिस के मुताबिक फांसी के फंदे पर लटकने से पहले प्रिया और उसके दोस्त मंसूर के बीच छह से आठ बार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन


काकोरी पुलिस कॉल डिटेल व वॉयस रिकॉर्डिंग के छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

उधर, बीडीएस छात्रा की मां ने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने काकोरी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी मुखराम यादव के मुताबिक, शनिवार को कैरियर डेंटल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया सिंह ने दुबग्गा स्थित अपने कमरे में फोन पर बात करते समय फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

प्रिया के कान में ईयरफोन लगा था, जो फोन से कनेक्ट था। पुलिस ने उसके कमरे से दो सेलफोन बरामद कर तफ्तीश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी से पहले प्रिया और उसके दोस्त मंसूर की छह से आठ बार बात हुई है।

आखिरी तीन मिनट की कॉल के दौरान प्रिया अपने दोस्त मंसूर से बिलख कर कह रही थी कि ‘प्लीज! मुझे अपनी कैद से मुक्त कर दो, मैं बहुत परेशान हूं।’

पुलिस ने प्रिया के सेलफोन के आॅटो कॉल रिकाॅर्डिंग से ये अंश ढूंढें हैं। पुलिस की मानें तो मंसूर की प्रिया से रोजाना लंबी बातचीत होती थी। इसके अलावा भी कई लोग प्रिया के संपर्क में थे।


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बीडीएस छात्रा प्रिया का शव उनकी मां देवमति व मामा उदय प्रताप सिंह को सौंप दिया। मां ने बैकुंठ धाम में ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।


मां ने की एसएसपी से जांच की मांग

पुलिस के मुताबिक प्रिया किसी घटना से बहुत आहत थी। वह अपने दोस्त मंसूर से पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने मां से भी फोन कर हमेशा के लिए आजमगढ़ लौटने की बात कही थी।

इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रिया और मंसूर व अन्य के कॉल डिटेल का ब्योरा, वॉयस रिकार्डिंग समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य एकत्र होने पर मंसूर से पूछताछ की जाएगी। छात्रा की मां देवमति ने एसएसपी प्रवीण कुमार से मिलकर जांच के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।


प्रिया का विसरा सुरक्षित

इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे पर लटकने से प्रिया की मौत होने की पुष्टि हुई है। मगर प्रिया का विसरा प्रिजर्व रखा गया है।

उन्होंने बताया कि, विसरा जांच के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed