{"_id":"3dcd273b314515d2dc9b52752bf9dd48","slug":"bank-siren-rang-at-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात बैंक का सायरन बजने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात बैंक का सायरन बजने से हड़कंप
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के साउथ सिटी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का सायरन गुरुवार रात अचानक बजने से पुलिस के होश उड़ गए। साउथ सिटी चौकी इंचार्ज आजाद सिंह केशरी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और बैंक के चारों तरफ घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सायरन खुद ही बंद हो गया। बैंक अफसरों ने छानबीन की तो पता चला बारिश के चलते हुई गड़बड़ी से सायरन खुद बज गया था। रात करीब ढाई बजे सायरन बजने से कॉलोनी के लोग जाग उठे। साउथ सिटी चौकी के इंचार्ज ने फोर्स मंगाई और बैंक शाखा पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने शाखा प्रबंधक अर्चना अग्रवाल को सूचना दी गई, लेकिन रात और मौसम के चलते वह नहीं आ सकी। चीफ मैनेजर प्रशासन एलबी सिंह स्टाफ के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक खुलवाकर छानबीन कराई। इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि बारिश के चलते कोई तार गड़बड़ होने से अचानक सायरन बज गया था।
विज्ञापन
वहीं, बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड के पास डंडा था न टार्च। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे डंडा और टार्च के बारे में पूछा तो वह बगलें झांकने लगा। इस पर पुलिस ने अधिकारियों से समुचित प्रबंध करने को कहा है।