{"_id":"601fb0d88ebc3e4b3c0bcbff","slug":"bahraich-police-arrested-three-women-while-carrying-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 50 करोड़ की चरस के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार जाने की फिराक में थीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच में 50 करोड़ की चरस के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार जाने की फिराक में थीं
Sun, 07 Feb 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार की गईं तीन महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में पुलिस व एसएसबी की टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन महिला तस्करों को साढ़े 18 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गईं महिला तस्कर नेपाल से जंगल के रास्ते होते हुए हरिद्वार जाने की फिराक में थीं। पुलिस ने महिला तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की कीमत 50 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण ने सीमावर्ती थानाध्यक्षों को गश्त कर मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। सुजौली थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज व 70वीं वाहिनी एसएसबी टीम फकीरीपुर के अंतर्गत बेलघटवा नाला पुल के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
गश्त के दौरान नेपाल की ओर से तीन महिलाएं आती हुई दिखाई दीं। टीम को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने महिलाओं को रूकने का इशारा किया। इस पर महिलाएं नेपाल की ओर भागने लगीं। इस दौरान भाग रही महिलाओं को टीम में मौजूद पुलिस व एसएसबी की महिला जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान तीनों के पास से 18.5 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिला तस्करों की पहचान नेपाल के वर्दिया जिले के थाना लाली बाजार क्षेत्र के 17 नंबर गांव वार्ड नंबर छह निवासी सरस्वती सोनार, झरना थापा व लक्ष्मी गोता के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। महिला तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।