फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayush Kishore wife speaks on statements given by Ayush.

आयुष गोलीकांड: बयान दर्ज कराने थाने पहुंची सांसद की बहू, बोली- जेल जाने के डर से मेरे खिलाफ दे रहा बयान

Tue, 09 Mar 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Ayush Kishore wife speaks on statements given by Ayush.
थाने पहुंची सांसद कौशल किशोर की बहू। - फोटो : amar ujala

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष गोलीकांड मामले में वीडियो वार के बाद अब सांसद की बहू अपना बयान दर्ज करवाने के लिए मड़ियांव थाने पहुंची है। यहां से निकलने के बाद उसने वकील से मुलाकात की।

विज्ञापन


इसके पहले मीडिया को बयान देते हुए उसने कहा कि आयुष जेल जाने से डर रहा है इसलिए मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। बता दें कि आयुष ने एक वीडियो बयान जारी कर पत्नी पर उसे जाल में फंसाकर शादी करने और फिर दबाव डालकर माता-पिता से पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आयुष ने वीडियो जारी कर पत्नी पर लगाए थे आरोप
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर के खुद पर गोली चलवाने का मामला सामने आया था। इसमें आए दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। कभी आयुष की पत्नी अपने ससुर सांसद कौशल किशोर पर आरोप लगा रही है तो कभी सांसद अपनी बहू पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं लेकिन मंगलवार को आयुष ने खुद अपना वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी और साले पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष का आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर गोली चलवाई थी। इस मामले को लेकर वीडियो में आयुष का कहना है कि वह जल्द ही सरेंडर करने वाला है। आयुष ने वीडियो में बताया कि उसने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच सब ठीक रहा लेकिन फिर धीरे-धीरे जब उसके राज खुलने लगे तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी को लेकर उसके ऊपर हमला कराया गया था। आयुष का आरोप है कि उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है, लेकिन उसका तलाक नहीं हुआ है। आयुष का कहना है यह भी राज उसकी पत्नी द्वारा छिपाए रखा गया था।

हमले के दिन आयुष की पत्नी गई थी बहराइच

आयुष किशोर ने वीडियो में कहा है कि जिस दिन उसके ऊपर गोली चली थी उस दिन उसकी पिटाई भी की गई थी, जिसके निशान शरीर पर हैं। आयुष का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में जब वह भर्ती था उस दिन उसकी पत्नी अंकिता सिंह ने उसको फोन कर धमकाया भी था साथ ही उसे बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। आयुष ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा जिस दिन उस पर हमला हुआ उस दिन उसकी पत्नी बहराइच किसी से मिलने गई हुई थी।

सांसद के बेटे ने पत्नी पर लगाया हनी ट्रैप का आरोप
आयुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयुष ने अपनी पत्नी पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की एक नहीं दो-तीन शादियां हो चुकी हैं।

आयुष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। आयुष ने कहा कि मैं उसके प्यार में पागल हो गया था। लड़की के कहने पर ही उसने शादी की। आयुष ने कहा कि उस लड़की से शादी करने के लिए मैंने अपने घर वालों को छोड़ दिया। वह लखनऊ आ रहा है और सरेंडर करेगा। उसके बाद जो भी सजा मिलेगी वह भुगतने को तैयार है। उसने कोई जुर्म नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed