{"_id":"4929af6531eaf83f186c9ce6b880d558","slug":"attempt-to-rape-with-three-years-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को अकेला देख 8वीं के छात्र ने की गंदी 'हरकत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को अकेला देख 8वीं के छात्र ने की गंदी 'हरकत'
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
तीन साल की मासूम को अकेले खेलता देखकर कक्षा आठ के छात्र की नियत डोल गई। वह उसे बहलाकर घर के पास ही सूनसान खंडहर में ले गया और उसके नाजुक अंगों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
परिजनों को इसकी खबर तक नहीं लगी। अगले दिन सुबह नाजुक अंगों में दर्द व जलन होने पर बच्ची रोई तब मामला खुला। उन्होंने किशोर के खिलाफ आलमबाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची और आरोपी किशोर आरपीएफ सिपाहियों के बच्चे हैं। बुधवार सुबह दस बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले रिटायर्ड आरपीएफ सिपाही का किशोर बेटा उसे बहलाकर पास स्थित खंडहर में ले गया।
विज्ञापन
यहां उसने बच्ची के साथ कुकर्म की कोशिश की। बच्ची समझ ही नहीं सकी कि उसके साथ क्या हुआ। उसने इस बात का किसी से जिक्र भी नहीं किया। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के नाजुक अंगों में दर्द शुरू हो गया।
माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए तो बच्ची के नाजुक अंगों में खरोंच व चोटों का खुलासा हुआ। परेशान माता-पिता ने बच्ची से चोटों के बारे में पूछा तो उसने एक दिन पहले हुई घटना बताई।
बच्ची ने पड़ोसी किशोर का नाम बताते हुए कहा कि वह उसे खंडहर में ले गया था। बच्ची के पिता ने किशोर के परिवारवालों से शिकायत की तो वह उलटा उनसे गाली-गलौज करने लगे।
बच्ची को सामने लाकर पूरा मामला सुनवाया तो किशोर के पिता उसे सिखा-पढ़ाकर लाने की बात कहने लगे। इस पर दोनों पक्ष में तनातनी शुरू हो गई। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
बच्ची ने लोगों को वह जगह दिखाई जहां किशोर उसे ले गया था। शिकायत में सच्चाई पाए जाने पर किशोर के परिवारवालों ने उसे जमकर पीटा।
शुक्रवार को बच्ची के पिता व आरपीएफ सिपाही ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
शुक्रवार को विवेचक पीड़ित व आरोपी के घर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं इसलिए मामले की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आरपीएफ सिपाही की बच्ची से हुई घिनौनी करतूत से नाराज आरपीएफ अफसरों ने डीजीपी और एसएसपी को सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
अफसरों का कहना है कि इस घटना से मासूम बच्ची की मानसिक दशा बिगड़ सकती है। आरोपी को नाबालिग कहकर पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रही है जो ठीक नहीं है। ऐसे अपराधों को उम्र से नहीं जोड़ना चाहिए।
उधर, आलमबाग थाना के विवेचक के जाते ही आरोपी किशोर के परिवारीजनों ने पीड़ित सिपाही को धमकाना शुरू कर दिया। सिपाही ने शनिवार को सीओ आलमबाग से मिलकर शिकायत की है।
पीड़ित सिपाही ने बताया कि शुक्रवार को विवेचक छानबीन करने आए थे। उनके जाते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।