{"_id":"91dedac23d2e60b074eeca4d2e83d659","slug":"attacked-and-robbed-with-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली बुजुर्ग को जख्मी कर लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली बुजुर्ग को जख्मी कर लाखों की लूट
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विशालखंड-2 में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर धावा बोला। अकेली बुजुर्ग पत्नी को अधमरा कर नगदी समेत जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन
फोन न उठने पर पहुंचे पति ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लूटपाट से इन्कार करते हुए हत्या के प्रयास मामला दर्ज कराया है।
गोमतीनगर के विशालखंड-दो के महेंद्र चंद्र जोशी पत्नी प्रीति जोशी (65) के साथ रहते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका साइबर कैफे हैं।
महेंद्र के मुताबिक,दोपहर खाना खाने के बाद साइबर कैफे में बैठे थे। घर में पत्नी अकेले थी। शाम को चार बजे चाय के लिए फोन मिलाया,कॉल रिसीव न होने पर ऊपर पहुंचे।
विज्ञापन
गेट खुला और पत्नी बेडरूम में बेहोश पड़ी थी। इस पर उसे लेकर तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। सिटी स्कैन में सिर पर चोट के निशान देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देर शाम महेंद्र ने लूटपाट और हत्या के प्रयास रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह लूटपाट से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौका मुआयना में सामान व अलमारी का सेफ सुरक्षित मिला।
फिर भी बुजुर्ग के आरोपों की जांच की जा रही है। एसओ का कहना है कि अगर वारदात हुई है तो किसी करीबी का हाथ है। साइबर कैफे में आने जाने वाले की जानकारी की जा रही है।