फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on sipahi in Lucknow.

लखनऊ में बेलगाम हो रहे दबंग, कहीं सिपाही को डंडे से पीटा तों कहीं कार से रौंदन का किया प्रयास, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 09:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Attack on sipahi in Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में तीन थानाक्षेत्रों में बेखौफ दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालात यह हैं कि कहीं रसूखदार सिपाहियों को पीट रहे हैं, तो कहीं दरोगा व सिपाही को कार से रौंदने का प्रयास।

विज्ञापन


सड़क पर शराब पीने से रोकने टोकने पर हाथापाई कर रहे हैं। उल्टे पुलिस पर वसूली का आरोप भी लगा रहे हैं। ऐसे तीन मामलों ने पुलिस की साख पर बट्टा लगाया है। हालांकि पुलिस ने सिपाही पर हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मामलों में पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी सुशील पांडेय पुराने हाईकोर्ट में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। सोमवार रात सुशील पिता की दवा लेने के लिए घर से निकला था। हनुमान मंदिर अग्रवाल प्लाजा के पास पहुंचने पर दो लोग सड़क किनारे शराब पी रहे थे। सिपाही वर्दी में था तो सिपाही को देखते ही गाली देने लगे। एतराज जताने पर युवकों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। डंडे से सिपाही की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुशील ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गये। लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गये। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक सिपाही को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सौरभ पाठक व विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक संदीप पांडेय हमलावरों को पहले से जानता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरोगा व सिपाही को कार से रौंदने की कोशिश

ठाकुरगंज इलाके में कार सवार दबंग कुछ दिन पहले चेकिंग कर रहे दरोगा ओम प्रकाश यादव द्वारा रोके जाने से नाराज हो गया। उसने दरोगा पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसमें वह चोटिल हो गये। दरोगा ने कार का नंबर नोट कर लिया था। दरोगा के मुताबिक कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी।

सोमवार रात को सिपाही रत्नेश कुमार यादव एक अन्य सहयोगी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दरोगा को कार दिखी। दोनों सिपाहियों ने उसे रोक लिया और कार सवार तहसीनगंज का रहने वाले शाहिर से पूछताछ की। इसके बाद थाने चलने के लिए कहा। इसी बीच शाहिर ने उन पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की।

रत्नेश के मुताबिक पूछताछ में शाहिर ने बताया था कि वह कार पर सिर्फ इलाके में दबंगई के लिए लाल व नीली बत्ती लगाता है। ताकि लोग उससे डरे सहमे रहें। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील दुबे के मुताबिक सिपाही रत्नेश यादव की तहरीर पर शाहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क पर शराब पीने से मना किया तो हाथापाई पर उतरे

इंदिरानगर के पिकनिक स्पॉट रोड पर रविवार रात को कुछ लोग शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। इसी बीच पीआरवी की टीम पहुंच गई। पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने पूछताछ शुरू की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सिपाहियों से हाथापाई तक की नौबत आ गई। खुलेआम सिपाहियों को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे।

इसी बीच थाने की और फोर्स पहुंची तो उनसे भी भिड़ गये। कुछ देर बाद विवाद की सूचना इंस्पेक्टर इंदिरानगर को दी गई। इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उनसे भी काफी देर तक कहासुनी करते रहे। इस दौरान सड़क पर शराब पीने वाले लोगों ने पुलिस टीम को कमिश्नर से निलंबित कराने की धमकी भी दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक अजय त्रिपाठी सभी को थाने लेकर गये। जहां देर रात को समझौते के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed