{"_id":"93f374a3cadc36b9b37600ab9e04ac63","slug":"attack-on-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडप में दुल्हन का चढ़ा पारा, दूल्हे का फोड़ा सिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडप में दुल्हन का चढ़ा पारा, दूल्हे का फोड़ा सिर
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 14 May 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसंद का दूल्हा न मिलने पर युवती का दिमागी पारा इतना चढ़ा कि फेरों के दौरान मंडप में ही सिलबट्टे से दूल्हे का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
निगोहां में सोमवार रात गीत-संगीत,हंसी-ठिठोली के दौरान अचानक हुई इस घटना से खलबली मच गई।
वर-वधु दोनों पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंच गई। हालांकि,सामाजिक कारणों से दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
निजी अस्पताल में भर्ती दूल्हे की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने 20 दिन पहले ही शादी से इन्कार कर दिया था,बावजूद इसके परिवार के लोग जबरदस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
निगोहां निवासी युवक की शादी पास के ही गांव में तय हुई थी। रस्म के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे। स्वागत सत्कार और नाच-गाने के बाद सबने खाना खाया। हंसी ठिठोली के बीच शादी की रस्में शुरू हुईं।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे मंडप में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। तमाम रस्मों के बाद फेरे शुरू हुए। इस बीच अचानक दुल्हन ने मंडप में रखा सिलबट्टा उठाया और किसी के कुछ समझने से पहले दूल्हे के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगी।
अचानक हुई घटना से दोनों पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। परिवार के लोग रोकते इससे पहले दूल्हे का सिर फट चुका था। खून से लथपथ दूल्हा बेसुध होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते हंसी मजाक की जगह तनाव फैल गया।
परिवार के लोग दूल्हे को पास के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों परिवारों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।