फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atm fraud

बुद्धू बनाकर एटीएम से निकाले 47 हजार

Sat, 22 Feb 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
atm fraud

मलिहाबाद में एक जालसाज ने मदद के बहाने किसान का एटीएम कार्ड बदल लिया। खाते से तीन बार में 47 हजार रुपये निकाले।

विज्ञापन


21 दिन बाद शुक्रवार को फोन कर किसान को संडीला बुलाया और एटीएम कार्ड थमाकर चलता बना। भुक्तभोगी किसान ने जब खाता चेक किया तो उसके होश उड़ गए।

पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले को साइबर सेल को भेज दिया। वहीं, पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल व मोबाइल नंबर को ट्रेस कर जालसाज की तलाश में जुटी है।


जगदीशपुर निवासी किसान ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक 31 जनवरी को ब्लॉक चौराहे के रास्ते पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाले पहुंचा। कई बार कोशिश के बावजूद रुपये नहीं निकले।

विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक एटीएम में आया और मशीन में अपना कार्ड लगाकर रुपये निकाल लिए। इसके बाद मदद के लिए ज्ञानेंद्र का भी एटीएम कार्ड मशीन में लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कुछ दिक्कत बताते हुए कार्ड वापस कर दिया। बातचीत के दौरान ही बहाने से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद ज्ञानेंद्र घर चला आया, बीच में रुपये भी नहीं निकाले।

शुक्रवार को किसी शहाबुद्दीन नामक शख्स ने फोन किया और 31 जनवरी की बात याद दिलाते हुए गलती से एटीएम कार्ड बदलने की बात कही। फोन करने वाले ने संडीला चौराहे पर आकर कार्ड ले जाने को कहा।

ज्ञानेंद्र के पहुंचने पर कार्ड बदला और चला गया। शक होने पर ज्ञानेंद्र एसबीआई की मलिहाबाद ब्रांच पहुंचा और खाता चेक किया तो सन्न रह गया। 47200 रुपये निकाले जा चुके थे और महज 94 रुपये बचे थे।


थाने पहुंचकर ज्ञानेंद्र ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को अवगत करा दिया है।

एसओ मलिहाबाद के मुताबिक खाते से तीन बार में रुपये निकाले गए हैं। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और फोन नंबर की मदद से जालसाज को तलाश जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed