फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested in molestation

अकेली लड़की पर लाइनमैन ने मारी लाइन, हुई धुनाई

Fri, 10 Jan 2014 11:39 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला,लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Arrested in molestation

गोमतीनगर में बृहस्पतिवार दोपहर टेलीफोन ठीक करने पहुंचे बीएसएनएल के लाइनमैन ने छात्रा को अकेली देख छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे पीटने लगा।

विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे माता-पिता ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गोमतीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में लगा बीएसएनएल का लैंड लाइन फोन खराब था। शिकायत पर बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्रीय कार्यालय से लाइनमैन रमेश चंद्र वर्मा (27) खामी दूर करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर माता-पिता और कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली चौदह वर्षीय बेटी थी। कमरे में फोन चेक करने के बाद रमेश ने छत से आया तार चेक करने की बात कही। इस पर छात्रा उसे छत पर ले गई।

वापसी में जीने पर सन्नाटा देख रमेश ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा पास पड़ी स्टिक से बचाव की कोशिश करते हुए शोर मचाने लगी।


इस पर आरोपी उसे पीटते हुए धमकाने लगा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से रमेश को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की हरकतों के संबंध में उसके विभाग के सक्षम अधिकारी को सूचना भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed