फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arguement between two groups, alive man burnt.

इंसानियत फिर हुई शर्मसार, युवक को जिंदा जलाया

Mon, 20 Oct 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 20 Oct 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
Arguement between two groups, alive man burnt.

पैतृक संपत्ति पर कब्जे को लेकर रविवार की शाम सात बजे चितविश्राव गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को घेर कर मिट्टी का तेल छिड़कते हुए उसे जला दिया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर जब तक उसके परिवारीजन मौके पर पहुंचते तब तक युवक गंभीर रूप से जल चुका था। यह नजारा देख गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने जिंदा जलाने वालों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्त घायलों को सीएचसी अहरौरा भिजवाया। स्थिति गंभीर होने पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के मोहरपुर गांव निवासी जटाशंकर व भगौती देई गांव निवासी सभापति सिंह के बीच पैतृक भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।


रविवार की शाम करीब पांच बजे रामगोपाल पुत्र सभापति अहरौरा क्षेत्र के चितविश्राव गांव स्थित विवादित भूमि पर बोल्डर से नींव भरवा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने नींव भरने पर आपत्ति जताई।

एक जिंदा जला तो सात हुए घायल

Arguement between two groups, alive man burnt.

बात ना मानने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने रामगोपाल (उम्र 40 वर्ष) को घेर कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

रामगोपाल बुरी तरह आग की लपटों में घिर कर जलने लगा। मामले की जानकारी होते ही रामगोपाल के परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जब तक रामगोपाल को आग की लपटों से लोग बचाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

वहां का नजारा देख रामगोपाल के परिवारीजन भी गुस्सा गए। उन्होंने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक संघर्ष हुआ।

इसमें एक पक्ष से शिव प्रसाद , ओम प्रकाश तथा संतोष कुमार , जबकि दूसरे पक्ष से जले युवक रामगोपाल के अलावा उमाशंकर , श्याम सिंह व अवतार सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed