फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application against Tasleem Rahmani for comment on lord sriram.

Lucknow: भगवान श्रीराम पर आपित्तजनक टिप्पणी करने का आरोप, भाजपा नेता ने मुस्लिम प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर दी

Tue, 12 Jul 2022 07:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Jul 2022 07:10 PM IST
सार

भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने भगवान श्रीराम पर आपित्तजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एमपीसीआई के प्रवक्ता के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Application against Tasleem Rahmani for comment on lord sriram.
भाजपा नेता ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज थाने में मुस्लिम प्रवक्ता तस्लीम रहमानी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


कैसरबाग के सुंदर बाग निवासी अभिजात मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता है। अभिजात मिश्रा के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर यूट्यूब के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के न्यूज़ चैनल पर डिबेट देखा। जिसमें मुस्लिम प्रवक्ता के तौर पर तस्लीम रहमानी एमपीसीआइ अध्यक्ष अपना वक्तव्य दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ने भगवान राम के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


तसलीम रहमानी के इस  अपमान जनक वक्तव्य से  सम्पूर्ण हिन्दू समाज की भावनायें आहत हुई है। यह वक्तव्य तस्लीम रहमानी द्वारा जानबूझ कर दो संप्रदाय के बीच वैमनश्यता एवं घृणा फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है। इस वक्तव्य से समाज में शान्ति भंग की आशंका बनी हुई है।  भाजपा नेता ने इस मामले में तस्लीम रहमानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है हजरतगंज एसीपी अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है । मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed