फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Animal smuggler arrested in Gonda.

गोंडा: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

गोंडा जिले में सोमवार को 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Animal smuggler arrested in Gonda.
गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लगातार दूसरे दिन पुलिस और गोवंश तस्कर की बीच हुई मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से पुलिस को अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन


नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 13 व 14 मार्च की रात्रि में दत्तनगर गांव में 24 गोवंशो से भरा ट्रक में बरामद हुआ था जिसमें  चार गोवंश मृत पाई गई थीं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के लिए कांबिंग शुरू की थी।
विज्ञापन


बीते आठ अप्रैल को इस मामले में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके बाद 10 अप्रैल को दूसरे अभियुक्त सलीम को ढेमवा मार्ग पर चौखड़िया पुल के पास घेराबंदी करते समय हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था जिसमें सलीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी वांछित अभियुक्त सब्बू पुत्र इस्तियाक निवासी ताजपुरा कोड़रा थाना कैंट के जिला अयोध्या के बारे में सूचना मिली कि वह परशुरामपुर मोड़ के पास मौजूद है।


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन अभियुक्त सब्बू ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सब्बू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती  कराया है। जहां से उसे जिला अस्पताल गोंडा भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed