चिनहट में वृद्ध की हत्या: कानों से निकल रहा था खून, गले में खरोच के निशान, चारपाई पर मिला शव
इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जुग्गौर निवासी गोपी कश्यप पत्नी और परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां, दामाद और नाती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनहट के जुग्गौर में गोपी कश्यप (70) की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव मिलने पर लोगों को जानकारी हुई। गोपी के दोनों कान से खून निकल रहा था और गले में खरोच के निशान थे। सूचना पर डीसीपी पूर्वी समेत अन्य अफसरों ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जुग्गौर निवासी गोपी कश्यप पत्नी और परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां, दामाद और नाती हैं।
एडीसीपी सैय्यद मोहम्मद कासिम आब्दी के मुताबिक शनिवार सुबह घर के अंदर गोपी मृत अवस्था में मिले। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनके दोनों कान से खून निकल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोपी के गले में खरोंच के निशान थे। भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर और गला कसकर उन्हें मारा गया है। परिजनों ने बताया कि रात को वह खाना खाने के बाद लेटे थे। सुबह उनकी मौत हो चुकी थी। कानों से खून निकलने के साथ ही गले पर चोट का निशान था।
संपत्ति के विवाद में वारदात की आशंका
एडीसीपी ने बताया कि गोपी के तीन बेटियां हैं। गोपी ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन बंटवारे को लेकर गोपी के दामादों में विवाद था। गोपी ने रकम में बेटियों को बराबर का हिस्सा नहीं दिया था। इसको लेकर घर में कई बार विवाद हो चुका था।
एडीसीपी ने बताया कि दमाद, नाती समेत अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।