फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   an ojha burnt a girl in sultanpur on the name of treatment.

सुल्तानपुर: मिर्गी ठीक करने के बहाने युवती को अगरबत्ती से जलाया

Sat, 12 Jun 2021 07:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Jun 2021 07:04 PM IST
सार

सुल्तानपुर में एक ओझा ने मिर्गी का इलाज करने के नाम पर युवती को अगरबत्ती से जला दिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो फरार हो गया।

विज्ञापन
an ojha burnt a girl in sultanpur on the name of treatment.
अस्पताल में भर्ती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छीतेपट्टी किशुनपुर गांव में मिर्गी का दौरा पड़ने का उपचार कराने पहुंची एक युवती को ओझा ने अगरबत्ती से जला दिया। युवती की चीख-पुकार पर पहुंची मां को देखकर आरोपी ओझा अपने बेटे के साथ फरार हो गया। पुलिस ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराते हुए आरोपी ओझा और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छीतेपट्टी किशुनपुर गांव निवासी शमशेर अहमद ओझाई (झाड़फूंक) का काम करता है। शुक्रवार की शाम सविता (25) पत्नी कपिल देव निवासी कुढा़ थाना बेवाना जिला अंबेडकर नगर अपनी मां राजपत्ती प्रजापति के साथ छीतेपट्टी किशुनपुर गांव शमशेर के यहां ओझाई करवाने पहुंची थी। सविता को मिर्गी का दौरा पड़ता था।
विज्ञापन


मां-बेटी जब शमशेर के घर पहुंचीं तो ओझा ने बीमारी ठीक करने के नाम पर सविता से 25 हजार रुपये लिए। उसके बाद सविता को शमशेर बुलाकर कमरे में ले गया। शमशेर के साथ ही उसका बेटा नन्हे अहमद भी मौजूद था। कमरे में बाप और बेटे ने सविता को पीटने के साथ ही पूरे शरीर को अगरबत्ती से जला दिया। सविता की चीख-पुकार पर जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटी बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता की हालत खराब होने के बाद शमशेर अपने बेटे नन्हे के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से राजपती देवी अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्काल सविता को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर शमशेर और उसके पुत्र नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed