फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An honour killing case in Uttar Pradesh.

बहन ने की कोर्ट मैरिज तो हैवान बन गया भाई

Sat, 11 Oct 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sat, 11 Oct 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
An honour killing case in Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में प्रेम विवाह किए जाने से नाराज भाई ने शुक्रवार को बहन को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसे बचाने आए बहनोई और उनके एक साथी पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रुप से घायल बहनोई को गोंडा रेफर किया गया है, जबकि उनके सहयोगी को जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल संजय मिश्रा के मुताबिक रंजीतपुर डिहवा निवासी तार बाबू (30) ने नई बस्ती बलरामपुर नगर की सुनीता उर्फ तनु (27) से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी को सुनीता के घर वाले मानने को तैयार नहीं थे। शादी के बाद भी तनु मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों के काफी विरोध के बाद भी तनु ने तार बाबू से संबंध नहीं तोड़े। करीब 10 महीने पहले तनु घर से तार बाबू के पास चली गई थी। दोनों नई बस्ती मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहने लगे।

अकेली बहन को पाकर किया हमला

An honour killing case in Uttar Pradesh.

घायल तार बाबू ने बताया कि तनु का भाई बृजेश शुक्रवार दोपहर उनके घर आया। तनु और बृजेश को कमरे में छोड़ तार बाबू दूसरे कमरे में चला गया। इसी बीच बृजेश ने तनु पर चाकू से हमला कर दिया।

शोर मचाने पर तार बाबू और उनका साथी वीरेंद्र मौके पर पहुंचे तो बृजेश ने इन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बृजेश घर के पीछे के रास्ते से भाग गया।

तीनों को जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने तनु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तार बाबू को गोंडा रेफर किया गया है। कोतवाल ने बताया कि तारबाबू के पिता कन्हई की तहरीर पर बृजेश सोनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed