फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After gangrape rapist tried to sold victim.

बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर बेचने का प्रयास!

Thu, 22 Jan 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 22 Jan 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
After gangrape rapist tried to sold victim.

पुलिस की ढिलाई से आधी आबादी की आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ गैंगरेप किया गया, बल्कि उसे बेचने तक का भी आरोपियों ने प्रयास किया। इसी दौरान भाई को इसकी जानकारी हो गई तो वह मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


इससे आरोपी अपने मंसूबे पर सफल नहीं हो सके। बुधवार को पीड़ित भाई ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी को आपबीती सुनाई। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि दो महीने पहले गांव के ही छह युवकों ने उसकी बहन को उस समय अगवा कर लिया, जब वह गुरुबख्शगंज में सतांव मेला देखने गई थी। आरोप है कि बहन को एक महीने तक इटावा में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद ले जा रहे थे बेचने

After gangrape rapist tried to sold victim.

इसके बाद रायबरेली शहर ले आए और बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। भाई का आरोप है कि आरोपी युवक बहन को रायबरेली से ढकिया के रास्ते चार पहिया वाहन से कहीं बेचने ले जा रहे थे। इसकी सूचना उसे मिली तो वह ढकिया चौराहे पर पहुंच गया।

इसी दौरान पहले से ही एक सड़क दुर्घटना हो गई थी, जिस पर आरोपियों ने गाड़ी रोक दी थी। इसी बीच लोगों को उसने घटना बता दी, जिस पर आरोपी उसकी बहन को छोड़कर भाग गए। भाई का कहना है कि हमलावर कहीं पर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। एसपी एन कोलांची ने मामले की जांच के लिए गुरुबख्शगंज पुलिस को निर्देश दिए हैं। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed