{"_id":"62ee441e011a1a0700666660","slug":"action-against-a-firm-in-tax-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake ITC: फर्जी आईटीसी खेल के मास्टरमाइंड अयोध्या की आरएच इंटरप्राइजेज पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fake ITC: फर्जी आईटीसी खेल के मास्टरमाइंड अयोध्या की आरएच इंटरप्राइजेज पर एफआईआर
Sat, 06 Aug 2022 04:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Aug 2022 04:06 PM IST
सार
आयुक्त राज्यकर के निर्देश पर आईटीसी में गड़बड़ी करने के आरोप में अयोध्या की फर्म के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मामले में एसटीएफ ने 327.49 करोड़ के आईटीसी में हेराफेरी का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यकर विभाग की एसटीएफ टीम ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के खेल में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल प्रदेश के कुछ फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस ने फर्जी आईटीसी लेने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड अयोध्या की फर्म आरएच इंटरप्राइजेज के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं इस खेल में शामिल अन्य फर्मों के भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के बाद इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
राज्यकर आयुक्त के निर्देश पर विभागीय एसटीएफ के प्रभारी अपर आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम पिछले महीने यूपी-हरियाणा बार्डर पर टैक्स चोरी करने वाले माफिया के खिलाफ अभियान चलाया था। इसमें एसटीएफ ने 66 ट्रक पकड़ा था। ट्रकों से बरामद बिल व बिल्टी की जांच में पाया गया कि प्रदेश की कुछ फर्में गिरोह बनाकर संगठित रूप से टैक्स चोरी में लिप्त हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने और जांच की तो पाया कि इस गिरोह का सरगना अयोध्या की आरएच इंटरप्राइजेज ने अकेले 17.33 करोड़ रुपये की बोगस बिक्री दिखाकर 3.12 करोड़ की फर्जी आईटीसी ट्रांसफर कराया है। वहीं विभाग की एसआईबी टीम ने संतकबीरनगर और रायबरेली की ओम इंटरप्राइजेज और हापुड़ की साहिर इंटरप्राइजेज व अभिषेक इंटर प्राइजेज की जांच की तो पाया कि ये फर्म बोगस हैं।
विज्ञापन
अब तक की जांच में एसटीएफ ने पाया कि यूपी के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में पंजीकृत 74 सप्लायर व्यापारी भी इस हेराफेरी के खेल में शामिल हैं। इन व्यापारियों ने 1855.77 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 327.49 करोड़ रुपये की आईटीसी में हेराफेरी की गई है। यही नहीं इन व्यापारियों ने यूपी समेत कई अन्य प्रदेश के करीब 503 व्यापारियों को भी बोगस आईटीसी का लाभ दिलाया है।
एसटीएफ के प्रभारी अपर आयुक्त अरविंद कुमार का कहना है कि टैक्स चोरी के खेल में शामिल सभी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई संबधित प्रदेश के जीएसटी आयुक्तों को पत्र लिखा गया है। वहीं यूपी से संबंधित सभी फर्मों और व्यापारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राज्यकर आयुक्त के निर्देश पर अयोध्या की फर्म पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।