फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident in gosaiganj and sandila

हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान, जिम्मेदार चालक फरार

Mon, 12 Aug 2013 08:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
accident in gosaiganj and sandila

अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की

विज्ञापन
मौत हो गई। हादसे के जिम्मेदार चालक वाहन समेत फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।


गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार शाम बाइक से जा रहे युवक को बेकाबू डंफर ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने डंफर चालक का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोसाईगंज के बिरूहा गांव निवासी आनंद वर्मा (23) लखनऊ स्थित पराग बूथ में काम करता था।

रविवार शाम पांच बजे आनंद अर्जुनगंज स्थित खुर्दही बाजार में खरीददारी करने जा रहा था। रास्ते में बेकाबू डंफर ने उसे रौंद दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।


वहीं संडीला के ग्राम शिवदीन खेड़ा निवासी शराफत (19) ईद पर उन्नाव अपने रिश्तेदार के घर गया था। वापस लौटते समय गांव की ही रेहाना (25) मिल गई।

शराफत ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। रहीमाबाद के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने से रेहाना अलग जा गिरी। हादसे में उसे मामूली चोट ही लगीं।

जबकि शराफत वाहन में फंसकर घिसटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया था। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed