UP: फूड इंस्पेक्टर की गाड़ी में युवती का बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसओ दफ्तर में तैनात फूड इंस्पेक्टर के ड्राइवर ने एक मंदबुद्धि युवती को अगवा कर कार में उससे दुराचार किया। फूड इंस्पेक्टर के वाहन चालक पर रेप व अपहरण वहीं इंस्पेक्टर व उसके पुत्र पर आरोपी को भगाने व वारदात की साजिश रचने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल करया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती अपने भाई के साथ शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने डीएसओ दफ्तर गई थी।
आरोप है कि शहर के आपूर्ति निरीक्षक हजारी प्रसाद के वाहन चालक वारिस अली पुत्र आसिर अली निवासी ग्राम कमरपुर थाना सतरिख ने युवक को फार्म लेने दफ्तर के अंदर भेजा व खुद उसकी बहन को गाड़ी से अगवा कर ले गया।
दफ्तर के बाहर बहन के न मिलने पर युवक ने परिवारीजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की तो वह रेलवे स्टेशन के पास रोती हुई मिली। उसके कपड़े फटे थे व शरीर में खरोंच के निशान थे।
वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश
पीड़िता ने परिवारीजनों को बताया कि आपूर्ति निरीक्षक के वाहन चालक ने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। वारदात की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया व शहर के सभासद सादिक हुसैन, भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू सहित दर्जनों लोग जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
शहर कोतवाल शशिकांत मिश्रा व एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने लोगों को शांत किया व युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवाया।
फूड इंस्पेक्टर के वाहन चालक पर रेप व अपहरण वहीं इंस्पेक्टर व उसके पुत्र पर आरोपी को भगाने व वारदात की साजिश रचने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
मामले पर शहर कोतवाल शशिकांत मिश्रा का कहना है कि जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय से अपहरण कर रेप के मामले में आपूर्ति निरीक्षक उनके पुत्र व वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।