फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sisters go missing after serving tea to family members

Yamuna Nagar News: परिजनों को चाय पिलाकर लापता हुईं दो सगी बहनें

Tue, 27 Oct 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two sisters go missing after serving tea to family members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी से दो सगी बहनें लापता हो गईं। दोनों 21 अक्तूबर की रात घर पर थीं। परिवार के सदस्यों ने रात को साथ बैठकर चाय पी और सो गए। सुबह उठकर देखा तो दोनों बहनें अपने कमरे में नहीं मिलीं। उनके कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। पिता की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की उम्र 20 वर्ष और छोटी बेटी की उम्र करीब साढ़े 16 वर्ष है। 21 अक्तूबर की रात दोनों घर पर ही थीं। रात करीब 10 बजे बड़ी बेटी ने चाय बनाई थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने चाय पी और सोने चले गए। रात करीब ढाई बजे उनकी आंख खुली तो दोनों बेटियां घर में सो रही थीं।
विज्ञापन

इसके बाद वह फिर सो गए। सुबह उठकर देखा तो दोनों अपने कमरे में नहीं थीं। उन्होंने घर में तलाश की तो बेटियों के कपड़े और दस्तावेज भी नहीं मिले। इससे परिवार को उनके अचानक चले जाने का पता चला। परिजनों ने दोनों बहनों की तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है। पिता ने पुलिस से बेटियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। थाना गांधी नगर प्रभारी विशाल ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। उनके लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed