फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl raped by a tantrik in Bahraich.

Bahraich: झाड़ फूंक के लिए बुलाए गए तांत्रिक ने युवती से किया दुष्कर्म, लखनऊ रेफर किया गया

Tue, 08 Nov 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

युवती की तबीयत बीते कई दिनों से खराब थी। परिजनों ने उसकी झाड़-फूंक के लिए एक तांत्रिक को घर बुलाया था जिसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
A young girl raped by a tantrik in Bahraich.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली देहात के एक मोहल्ले में बीते चार नवंबर को एक तांत्रिक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे मंगलवार को लखनऊ रेफर कर दिया। घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक की खोजबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ उसी गांव निवासी एक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि युवती को बीते 25 अक्तूबर को खून की उल्टियां आ रही थी जिसके बाद परिजनों ने उसे चित्तौरा सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं, हालत में सुधार न होने पर उसे जिला चिकित्सालय और फिर लखनऊ में भी दिखाया गया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवती को टीबी की बीमारी है। इसी दौरान परिजनों ने अंधविश्वास में पड़कर युवती की झाड़ फूंक के लिए एक तांत्रिक को अपने घर बुलाया। पीड़ित युवती के मुताबिक बीते चार नवंबर को झाड़ फूंक के लिए घर आए तांत्रिक ने उस के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद उसकी हालत और खराब हो गई जिसके बाद युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तीन दिन बाद सोमवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी। सोमवार की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल सतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक लाल महाराज पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रही युवती को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed