फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl jumped into the gomati nagar in Lucknow.

लखनऊ: दोस्त को फोन देकर गोमती नदी में कूद गई युवती, सुबह पुलिस को मिला उतराता हुआ शव

Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक युवती गोमती नदी में कूद गई। पुलिस को बुधवार सुबह उसका शव उतराता हुआ मिला है।

विज्ञापन
A young girl jumped into the gomati nagar in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमतीनगर इलाके में गोमती नदी में मंगलवार देर रात आशियाना निवासी युवती शालिनी मौर्या (18) ने दोस्त को मोबाइल देकर छलांग लगा दी। उसके नदी में कूदते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दूसरे दिन बुधवार सुबह शव नदी में उतराता मिला।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार कूदने से पहले युवती का फोन पर किसी से विवाद हो रहा था और फोन दोस्त को थमा कर नदी में कूद गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आशियाना निवासी शालिनी मौर्या शादियों में वेटर का काम करती थी। मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रही थी। गोमती नगर पुलिस के पास पहुंच कर वह पुल के किनारे खड़ी हो गई। इसके बाद दोस्त को फोन देकर कूद गई। दोस्त ने उसको रोकने के प्रयास किया लेकिन लड़की उसको धक्का देकर कूद गई। साथ में मौजूद अन्य साथियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस रात भर गोताखोरों की मदद से उसे खोजने की कोशिश करती रही लेकिन तलाश नहीं कर पाई। बुधवार सुबह शव नदी में उतराता मिला। थाना प्रभारी गोमती नगर केके तिवारी के मुताबिक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।


परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी है और न ही किसी प्रकार का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed