फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A women raped and her brother in law attacked.

खौफनाक: महिला से गैंगरेप कर दरिंदों ने खेला खूनी खेल

Sun, 31 May 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परशदेपुर (रायबरेली)।
ब्यूरो/अमर उजाला, परशदेपुर (रायबरेली)। Updated Sun, 31 May 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
A women raped and her brother in law attacked.

जिला रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दो लोगों ने एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। महिला की आवाज सुनकर बचाने दौड़े देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय महिला शनिवार की देर शाम अपने घर पर थी, जबकि उसका 18 वर्षीय देवर घर के बाहर चारपाई पर बैठा था।

इसी दौरान गांव के दो लोग पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले

A women raped and her brother in law attacked.

महिला के चीखने पर उसका देवर घर के अंदर गया। विरोध करने लगा। इस पर आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।

आरोपी महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवारीजन घायल युवक का सीएचसी नसीराबाद में इलाज कराया।

रविवार को महिला ने गांव के ही नन्हे और हरिकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed