{"_id":"6235d7591f86bd63582b9714","slug":"a-woman-murdered-her-husband-with-the-help-of-brother-in-law-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: पत्नी व भाई ने मिलकर की थी राकेश की हत्या, 24 घंटे में हुआ हत्या का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: पत्नी व भाई ने मिलकर की थी राकेश की हत्या, 24 घंटे में हुआ हत्या का खुलासा
Sat, 19 Mar 2022 06:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:45 PM IST
सार
अमेठी में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। दोनों की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार हुए हत्या के आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना पूरब गांव निवासी राकेश की हत्या पत्नी व भाई ने की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बांका बरामद कर पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे फल्लू पांडेय मजरे महोना पूरब गांव निवासी राकेश कुमार पांडेय का शव गांव किनारे खेत में पाया गया था। राकेश के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी व दूसरे भाई पर केस दर्ज करने के तत्काल बाद दोनों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओ निर्मल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी सावित्री पांडेय ने बताया कि उसका पति राकेश आए दिन नशा करके घर आने पर मारपीट करता था। बताया कि देवर अंकित पांडेय से उसके लंबे समय से नजदीकी संबंध थे। इस बात को लेकर भी राकेश विरोध करता था। पत्नी ने बताया कि 15 मार्च को राकेश अपने कमरे में नशे की हालत में सो रहा था। बच्चे भी बाहर थे।
विज्ञापन
मौका पाकर उसने पति के दोनों हाथ पकड़ लिये और देवर अंकित ने बांके से गले व सर पर कई वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को छिपाने के लिए देवर के माध्यम से गांव में खबर फैला दी कि उनके पति कहीं गायब हो गए हैं। रात में मौका पाकर देवर के साथ मिल कर शव को खेत में फेंक दिया था। एसओ ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका व कुल्हाड़ी बरामद कर दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया है।