फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman looted in Kanpur.

पहले लूटा फिर महिला को नंगा करके फेंक दिया!

Mon, 05 Jan 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
A woman looted in Kanpur.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार रात कल्याणपुर बाजार से फल-सब्जी बेचकर घर लौट रही एक महिला को सिंहपुर पुलिया के पास बदमाशों ने दबोच लिया और लूटपाट करने के बाद नग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर फेंक गए।

विज्ञापन


महिला की हालत और परिस्थितियां देखकर उससे रेप किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। रविवार सुबह कंट्रोल रूम के जरिए घटना की सूचना पाकर डॉयल 100 पुलिस पहुंची और महिला को हैलट में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहीं एसओ बिठूर संतोष त्रिपाठी का कहना है कि महिला के साथ लूट और अनहोनी नहीं हुई है। वह हादसे का शिकार हुई है। पुलिया के नीचे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने सूचना दी कि सिंहपुर पुलिया के नीचे एक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। थोड़ी देर बाद डॉयल 100 की कार से एसआई तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की हालत देखकर पुलिसकर्मी सकपका गए। महिला से सिर, माथे, कान से खून बह रहा था।

शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा

A woman looted in Kanpur.

महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसकी काले सफेद रंग की साड़ी दूर पड़ी थी। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। पुलिस और आस-पास के लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि महिला के साथ अनहोनी हुई है। पुलिस महिला को हैलट ले गई और भर्ती कराया।

बाद में बिठूर के प्रतापपुर हरी गांव निवासी किसान मनोहर ने अस्पताल पहुंचकर महिला की पहचान अपनी पत्नी फूल कुमारी के रूप में की। मनोहर ने बताया कि फूल कुमारी रोज फल और सब्जी बेचने कल्याणपुर सब्जी मंडी जाती थी। रात 10 बजे तक वह घर लौट आती थी।

शनिवार रात 11 बजे तक फूल कुमारी घर नहीं लौटी तो सिंहपुर चौराहे और गंगा बैराज की तरफ तलाश की गई। सुबह पांच बजे से फिर फूल कुमारी की तलाश में निकल पड़े।

इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे पता चला कि एक महिला घायल मिली है, पुलिस उसे अस्पताल ले गई है। तब वह हैलट पहुंचे और पहचान की।

मनोहर के अनुसार बिक्री के एक-डेढ़ हजार रुपये, चांदी की बाली और चेन फूल कुमारी के पास नहीं मिली है। मनोहर ने फूल कुमारी से नकदी और जेवर लूटे के साथ ही रेप की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed