फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman gangraped in Lucknow in Uttar Pradesh.

लखनऊ: टैंपो में सवार युवती को बंधक बना किया गैंगरेप

Sat, 28 Mar 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Mar 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
A woman gangraped in Lucknow in Uttar Pradesh.

मानकनगर इलाके में बाराबिरवां चौराहा से दुबग्गा जाने के लिए बुधवार रात टैंपो में सवार हुई युवती को चालक ने दो दोस्तों की मदद बंधक बना लिया। युवती को मलिहाबाद इलाके के जंगल में ले जाकर तीनों ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर धमकाते हुए मानकनगर इलाके में छोड़ गए।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित युवती मानकनगर थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस टालमटोल करने लगी। कई घंटे बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक और उसके एक साथी को दबोच लिया। दोनों से तहकीकात के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आलमबाग इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती के पति की मौत हो चुकी है। बुधवार देर शाम वह ससुराल से मायके जा रही थी। उसे बाराबिरवां चौराहा से टैंपो से दुबग्गा और वहां से बस से मलिहाबाद इलाके के एक गांव जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में टैंपो में सवार हुए चालक के दो साथी

A woman gangraped in Lucknow in Uttar Pradesh.

बाराबिरवां चौराहे पर थोड़ी देर इंतजार के बाद वह ऐसे टैंपो में सवार हुई, जिनमें अन्य सवारियों के अलावा तीन महिलाएं भी बैठी थीं। पारा थाने के सामने सभी सवारियां उतर गईं। अकेली महिला को दुबग्गा पहुंचाने के लिए चालक ने टैंपो दौड़ाया। रास्ते में बुद्धेश्वर चौराहा के पास दो युवक टैंपों में सवार हुए। दोनों चालक के दोस्त थे। दुबग्गा तक वे आपस में बात करते रहे।

इस बीच चालक ने महिला से मालूम कर लिया था कि उसे मलिहाबाद जाना है। चालक ने भी मलिहाबाद जाने की बात कही और टैंपो हरदोई रोड पर दौड़ा दिया। मलिहाबाद इलाके में सुनसान स्थान पर टैंपो रोक कर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों उसे जंगल में घसीट ले गए।

पूरी रात दरिंदों से रहम की गुहार लगाती रही

युवती का कहना है कि कोई मददगार नजर न आने पर वह तीनों के आगे हाथ जोड़ कर रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन चालक और उसके साथी रातभर दरिंदगी करते रहे। इससे बुरी तरह टूट गई।

सुबह होने पर उसे चुप रहने की हिदायत दी और टैंपो पर लादकर बाराबिरवां के पास छोड़कर भाग निकले। डर-सहमी महिला किसी तरह ससुराल लौटी और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। उसने मायके वालों को भी फोन करके बुलाया और उनके साथ मानकनगर थाने पहुंची।

पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाने लगे आरोपी

A woman gangraped in Lucknow in Uttar Pradesh.

थाने में पुलिसकर्मियों ने पहले तो पीड़ित युवती से तमाम सवाल कर उसे टरकाने की कोशिश की। काफी देर बाद हरकत में आ टैंपो स्टैंड पर जाकर तहकीकात की।

टैंपो चालक अमर सिंह व उसके साथी अरबी हसन को पकड़ा। महिला से सामना होते ही दोनों गिड़गिड़ाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों को बंदी बनाया और महिला को अस्पताल भेजा। फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

नशे में दरिंदा बना था चालक
महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार चालक अमर सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह हरदोई के बेनीगंज थाने के अरिया मझिगवां का और अरबी हसन कासिमपुर इलाके का मूलनिवासी है। दोनों बुद्धेश्वर के पास किराए पर रहते है।

सूत्रों का कहना है कि अमर सिंह ने बुधवार शाम बाराबिरवां टेम्पो स्टैंड पर अन्य चालकों के साथ शराब पी। इसके बाद सवारियां लेकर रवाना हुआ। रास्ते में महिला को अकेली देखकर उसने दुष्कर्म का इरादा बनाया। अगले चौराहे पर मिले दोनों दोस्तों को इशारे में ही समझा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed