फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman committed suicide on allegations on character.

पड़ोसन ने कहा कुछ ऐसा कि लगा ली फांसी!

Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नहटौर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नहटौर (बिजनौर) Updated Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide on allegations on character.

एक महिला पड़ोसन की बात से इतनी आहत हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। पड़ोसन का मारपीट करने के बाद बदचलनी का आरोप महिला सहन नहीं कर सकी। उसने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतका का पति मजदूरी करता है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसन महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव तालमपुर निवासी एक मजदूर की पत्नी का दो दिन पूर्व अपनी पड़ोसन महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पड़ोसन ने दो बार उसके साथ मारपीट कर डाली। विरोध करने पर उस पर बदचलनी का आरोप लगाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे से क्षुब्ध होकर महिला ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने कमरे में कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

मकान में ताला लगाया और फरार हो गए

A woman committed suicide on allegations on character.

मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जब उन्होंने मां को कमरे में लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। भीड़ एकत्रित होने पर शव को नीचे उतारा गया। महिला की मौत होने पर आरोपी पड़ोसी मकान का ताला लगाकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने पड़ोसन महिला के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, थानाध्यक्ष सतीश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed