फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A village pradhan killed in Raebareli.

मनरेगा में काम दिया तो लाठियों से पीटकर की हत्या

Sun, 07 Jun 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,तिलोई (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला,तिलोई (रायबरेली) Updated Sun, 07 Jun 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
A village pradhan killed in Raebareli.

अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सरकारी तालाब में अवैध कब्जा हटवाने गए ग्राम प्रधान को कब्जेदारों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


प्रधान का बेटा और मजदूर किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। पुलिस की ढिलाई से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग जाम कर दिया।

इस मामले में गांव के कोटेदार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनरेगा के तहत काम करने को भेजा

A village pradhan killed in Raebareli.

पूरे उदवत मजरे उतरपारा गांव के सरकारी तालाब पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। ग्राम प्रधान रामपाल वर्मा (54) ने मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई कराने के लिए श्रमिकों को भेजा। साथ में प्रधान का बेटा अशोक कुमार भी पहुंचा।

जब कब्जेदारों ने प्रधान के बेटे और श्रमिकों को खदेड़ दिया तो प्रधान खुद पहुंचे। इस बीच,कब्जेदारों ने लाठी,डंडे,सरिया और हॉकी से प्रधान पर ताबड़तोड़ हमला किया।

शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रधान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed