फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl murdered in BKT in Lucknow.

किशोरी की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 15 Oct 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Oct 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
A teenaged girl murdered in BKT in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बीकेटी के गांव कठवारा में शुक्रवार दोपहर गाय चराने निकली बिटान उर्फ बेबी (17) की सरकारी नलकूप के पास दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर के पीछे गहरी चोट थी और मौके पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं। दुष्कर्म की आशंका जताते हुए तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन


कुछ दूर स्थित आईपीएस अफसर के फार्म हाउस के नौकरों ने किशोरी द्वारा फार्म हाउस से पानी लेने की पुष्टि की है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि गांव कठवारा निवासी चंदरू रावत की बेटी बेबी शुक्रवार दोपहर धान काटने के साथ गाय चराने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम गाय के घर लौटने पर परिवारीजनों ने बिटान की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी मार्ग स्थित एक आईपीएस अफसर के फार्म हाउस के नौकरों से पता चला कि बिटान ने शाम 4:30 बजे फार्म हाउस से पानी लेने गई थी। वहां से करीब सौ मीटर दूर सरकारी नलकूप के पास झाड़ियों में बिटान का शव मिला।

जान बचाने के लिए किया था काफी संघर्ष

A teenaged girl murdered in BKT in Lucknow.

गले पर दुपट्टा कसा था और सिर के पीछे चोट थी। ऐसा लग रहा था कि उसने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया।

बेटी की हत्या पर रो रहे चंदरू ने बताया कि वह अपनी पत्नी मुन्नी के साथ दवा लेने बीकेटी गया था। परिवार में दो बेटे दिलीप व रज्जन और तीन बेटियां हैं। चौथी बिटान सबसे छोटी थी।

वहीं, पुलिस ने फार्म हाउस के नौकरों से सवाल किया कि बिटान पानी लेने अकेले आई थी या कोई और उसके साथ था। इसके बाद खेत में काम करने वाले लोगों व चरवाहों से तहकीकात शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed