{"_id":"58e266074f1c1bbf6e5b4f15","slug":"a-teenaged-girl-gangraped-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लड़की को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः लड़की को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Apr 2017 06:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बाराबंकी की शहर कोतवाली के एक इलाके में एक किशोरी को अलवा कर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया और एक फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि किशोरी को कांशीराम कॉलोनी से तीन युवकों के साथ पाया गया। जहां से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने पिता ने किशोरी को अगवाकर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले मेहताब व हिमांशु ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। और फिर कांशीराम कॉलोनी के एक कमरे में लाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।