फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student raped in mohanlalganj.

छात्रा ने बहन की शादी बचाने को लिया रिस्क, हैवानों ने गैंगरेप कर बस में बिठा कर वापस भेजा

Mon, 04 Sep 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
A student raped in mohanlalganj.
demo pic

मोहनलालगंज के बलसिंहखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल में तीन साल पहले युवती से दरिंदगी व उसकी निर्मम हत्या के बाद मोहनलालगंज एक बार फिर शर्मसार हो गया। शनिवार सुबह यहां एक गांव की 21 वर्षीय बीए की छात्रा को दरिंदों ने बहाने से बुलाकर अपहरण कर लिया। बदमाश उसे एक मकान में ले गए और बंधक बनाकर 24 घंटे तक गैंगरेप किया।

विज्ञापन


रविवार सुबह बेसुध छात्रा को बस में बैठाकर बदमाश भाग निकले। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने कार सवार तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का केस दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि दरिंदे कई दिन से छात्रा से उसकी बड़ी बहन की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने छात्रा को फोन कर उसकी बहन की फोटो देने के बहाने बाईपास पर बुलाया। वहां स्विफ्ट डिजायर सवार बदमाशों ने छात्रा से कार में बैठने को कहा। छात्रा ने बताया कि कार में ड्राइवर के अलावा पिछली सीट पर दो लोग बैठे थे। जैसे ही वह कार में बैठी, बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने पर छात्रा ने खुद को एक मकान में पाया। उसका मुंह व हाथ बांध दिए गए थे। बकौल छात्रा, दरिंदों ने उसके साथ कई बार रेप किया। इस बीच छात्रा के परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता न लगने पर रात को ही मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

किसी तरह घर पहुंची छात्रा, भाई को भी धमकी

A student raped in mohanlalganj.

उधर, युवती के साथ दरिंदगी की जाती रही। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसे बेसुध हालत में नवलखेड़ा गांव के पास एक बस में बैठा दिया गया। दरिंदों ने कंडक्टर से छात्रा के बीमार होने की बात कही और उसके गांव का पता बताते हुए उतारने को कहा दिया। इसके बाद कंडक्टर ने युवती को उसके गांव के बाहर उतार दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।

कॉलेज में मिले युवक ने कहा था, तुम्हारी बहन की फोटो हैं मेरे पास
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह उन्नाव के एक डिग्री कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। कुछ सप्ताह पहले उसे कॉलेज में एक युवक मिला। उसने नाम से पुकारा तो वह चौंक गई। पूछा कि नाम कैसे जानता है तो युवक ने कहा कि वह उसकी बहन को भी जानता है। बातचीत में ही युवक ने कहा कि उसकी बहन की कई आपत्तिजनक फोटो उसके पास हैं।

छात्रा के घर पहुंचने से पहले भाई को एसएमएस कर धमकाया
छात्रा के सुबह घर पहुंचने से पहले ही दरिंदे ने उसके भाई को एसएमएस करके धमकियां दीं। मैसेज में लिखा, ‘तुम्हारी बहन घर पहुंच गई। इस बार छोड़ दिया। पुलिस से शिकायत या फिर कोई कार्रवाई करोगे तो दोनों बहनों को बर्बाद कर दूंगा।’ उसने मैसेज में छात्रा का वीडियो बनाने की बात भी लिखी है।

मोबाइल नंबर के आधार पर दरिंदों तक पहुंचने की कवायद

A student raped in mohanlalganj.

पुलिस के पास दरिंदों का हुलिया है न कार का नंबर या अन्य कोई जानकारी। सिर्फ एक मोबाइल नंबर है जिससे दरिंदों ने छात्रा को कॉल करके बुलाया था।

छात्रा के भाई को एसएमएस भी इसी नंबर से आया था। पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह स्विच ऑफ है। पुलिस का कहना है कि नंबर फर्जी आईडी से लिया गया है। सर्विलांस टीम उक्त नंबर की पड़ताल कर रही है।

बहन की इज्जत और शादी बचाने को छात्रा ने लिया रिस्क
छात्रा ने बताया कि उसकी बहन की शादी तय हो चुकी है। बदमाश अक्सर उसे फोन करके धमकाता था। कहता था कि वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। छात्रा को लगा कि ऐसा हो गया तो उसकी बहन की शादी टूट जाएगी।

शनिवार को बदमाश ने फोटो देने के बहाने से उसे बुलाया था। बहन की इज्जत और उसकी शादी बचाने के लिए वह बिना किसी को बताए उससे मिलने पहुंच गई थी।

छात्रा इतनी सहमी कि नहीं बता सकी दरिंदों का हुलिया

A student raped in mohanlalganj.

छात्रा इतनी सहमी है कि वह दरिंदों का हुलिया तक नहीं बता पा रही। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पुचकारकर दरिंदों के चेहरे और कद-काठी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सकी।

उसने सिर्फ इतना ही कहा कि कार में बैठते ही उसके मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में पाया। वहां भी उसे बेहोशी की हालत में रखा गया।

रातभर अटकी रही परिवारीजनों की सांस
छात्रा का सुराग न लगने पर परिवारीजनों ने मोहनलालगंज पुलिस से संपर्क किया तो पूरा थाना परेशान हो गया। दरोगा राम दशरथ मौर्या ने परिवारीजनों से रिश्तेदारों-परिचितों में पता करने को कहा तो पिता बोले कि उन्होंने सभी जगह तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला।

दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराने को कहा तो पिता सुबह फिर से आने की बात कहकर चले गए। सुबह वह थाना जाते, इससे पहले ही युवती बदहवास हालत में घर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed