{"_id":"6255066aceba2c0b0c79cfd8","slug":"a-student-murdered-in-musafirkhana-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, असलहा लहराते हुए भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, असलहा लहराते हुए भागे बदमाश
Tue, 12 Apr 2022 03:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Apr 2022 03:13 PM IST
सार
अमेठी में परीक्षा देने केंद्र पहुंचे एक छात्र की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी व परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित हनफी इंटर कालेज के बाहर मंगलवार सुबह हाईस्कूल के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या करने के बाद हत्यारे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुशील सिंह (16) पुत्र सौरभ उर्फ दिव्यांश मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसके कालेज का सेंटर हनफी इंटर कालेज रसूलाबाद गया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सौरभ परीक्षा देने अपने साथी विशाल के साथ बाइक से रसूलाबाद पहुंचा था। वह परीक्षा केंद्र के बाहर बाइक खड़ी कर केंद्र की ओर जा ही रहा था कि अचानक पहुंचे पांच हमलावरों ने उसे रोक लिया। हमलावर युवकों ने पहले उसे जमकर पीटा फिर गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गया। हमलावरों के भाग जाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सौरभ की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन व गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।