फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student injured by a gun fired in the classroom

स्कूल बैग में तमंचा रखकर कॉलेज ले गया छात्र, बैग खोलते ही चली गोली

Sat, 12 Aug 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
A student injured by a gun fired in the   classroom
डेमो प‌िक

बरियारशाह इंटर कॉलेज भरखरे में क्लॉस रूम में बैग खोलते समय तमंचे से चली गोली से बगल बैठा एक छात्र घायल हो गया। अचानक क्लॉस रूम में गोली चलने से छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


देखते ही देखते क्लॉस रूम में शिक्षक व प्रधानाचार्य भी पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर घायल छात्र को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में बरियार शाह इंटर कॉलेज स्थित है। शुक्रवार की सुबह कॉलेज में छात्र/छात्राएं अपने-अपने कक्ष में पढ़ रही थीं। 

साइंस वर्ग के कक्षा 11 ब के छात्र/छात्राएं क्लॉस रूम में पढ़ रही थी। दूसरे पीरियड में शिक्षक क्लॉस रूम में नहीं थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक छात्र अपना बैग खोल रहा था तभी उसमें रखे तमंचे से गोली चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही सीट पर बैठे छात्र आदित्य वर्मा की कमर में गोली लगते हुए बेंच में घुस गई। क्लॉस रूम में गोली चलने और छात्र के घायल होने से अफरातफरी मच गई। छात्र और छात्राएं चीखने लगीं। 

चीख-पुकार सुनकर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह अन्य शिक्षकों के साथ पहुंच गए। खून से लथपथ छात्र को शिक्षकों ने उठाकर बैठाया। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना पाते ही मौके पर लंभुआ कोतवाली में तैनात एसआई सचिन राठी पुलिस टीम के साथ कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया।

घायल छात्र को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस बाबत एसआई सचिन राठी ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed