{"_id":"62d283cd316e2f290b581963","slug":"a-sipahi-get-beaten-while-duty-in-budheshwar-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को नशे में धुत युवकों ने जमकर पीटा, नेम प्लेट नोच ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lucknow: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को नशे में धुत युवकों ने जमकर पीटा, नेम प्लेट नोच ली
Sat, 16 Jul 2022 02:54 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:54 PM IST
सार
लखनऊ के पारा के बुद्धेश्वर पर ड्यूटी देते समय युवकों ने एक सिपाही को जमकर पीटा। मामले में सिपाही ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारा के बुद्धेश्वर चौराहे पर डयूटी दे रहे पीआरवी पर तैनात सिपाही को शराब के नशे में धुत दो युवकों ने जमकर पीटा। विरोध करने पर युवकों ने सिपाही की नेम प्लेट नोंच ली और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। सिपाही ने दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा , मारपीट, लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज के सराय इनायत निवासी सिपाही बालकृष्ण बिन्द लखनऊ मे तैनात हैं। वह पारा में डायल 112 की बाइक पीआरवी 3833 पर होमगार्ड पवन के साथ ड्यूटी कर रहे थे। सिपाही बाल कृष्ण बिन्द के मुताबिक चौराहे पर जाम लगा हुआ था। जिससे पवन ई- रिक्शा चालकों को चौराहे से हटा रहा था। इसी बीच सड़क पर बाइक सवार दो युवकों को खड़ा देखकर सिपाही ने बाइक किनारे लगाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर बाइक सवार युवकों ने सिपाही से कहासुनी शुरू कर दी और एक ने खुद को राजनीति पार्टी का पदाधिकारी बताया। इसके बाद बाल कृष्ण ने थप्पड़ जड़ दिया और हाथापाई करने लगे। सिपाही के मुताबिक दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसकी वर्दी पर लगे नेम प्लेट नोंच लिया और मोबाइल फोन छीन लिया। सिपाही से मारपीट होता देख राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची। मोहान रोड चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अतुल किशोर मिश्रा और कृष्ण मोहन मिश्रा निवासी मोहन बिहार बेगरिया दुबग्गा के रहने वाले हैं। मारपीट में सिपाही के चेहरे पर आंख के ऊपर चोटें आई हैं। सिपाही ने दोनों युवको के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में तहरीर दी है।