फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A seven year girl raped in sitapur.

सीतापुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, इलाके में तनाव

Thu, 10 May 2018 01:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 10 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
A seven year girl raped in sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने मानवता को शर्मसार करते हुए गांव की ही सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची मंगलवार रात गांव में ही खेल रही थी। इसी दौरान गांव का अमर सिंह वहां पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अमर ने बच्ची को टॉफी का लालच देते हुए गोद में उठा लिया और करीब के एक छप्पर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वजह से जब बच्ची की हालत बिगड़ी, तब आरोपी उसे मुंह न खोलने की धमकी देते हुए निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बच्ची की तलाश में निकले परिवारीजन उसके रोने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे। यहां पर परिवार जब छप्पर के नीचे पहुंचा तो हालत देख दंग रह गया। क्योंकि मासूम बच्ची की हालत खराब थी। परिवारीजनों ने इस संबंध में आरोपी अमर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि आरोपी अमर सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट, दुष्कर्म आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण व जिला अस्पताल भेजा गया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed